Punjab Govtपहली बार हर शहरी और ग्रामीण पंजीकृत गौशाला को मिलेगी वित्तीय सहायता:...

पहली बार हर शहरी और ग्रामीण पंजीकृत गौशाला को मिलेगी वित्तीय सहायता: अमन अरोड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पशु कल्याण और बेसहारा पशुधन की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य भर की 520 पंजीकृत गौशालाओं, जिनमें 500 गौशालाएं और 20 सरकारी कैटल पॉन्ड शामिल हैं, के लिए एक ही किस्त में 100 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करने को मंजूरी दी गई है। आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा करते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने बताया कि यह राशि अगले दो-तीन दिनों के भीतर संबंधित गौशालाओं को ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने इस फैसले को गौ भक्तों और पशु कल्याण के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं की चिरकालिक मांग को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बताया।

इस फैसले के ऐतिहासिक महत्व को उजागर करते हुए, कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा, “यह बेसहारा पशुधन के कल्याण और उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। पंजाब के इतिहास में पहली बार, मान सरकार ने राज्य भर की सभी पंजीकृत गौशालाओं को, चाहे वे शहरी क्षेत्र में हों या ग्रामीण क्षेत्र में, और चाहे सरकार द्वारा संचालित हों या निजी, वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।”

पुरानी फंडिंग नीति की असमानताओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, “पहले, वित्तीय सहायता केवल शहरी नगरपालिका सीमाओं के भीतर स्थित 228 गौशालाओं तक ही सीमित थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही 272 गौशालाओं को कोई सरकारी फंड नहीं मिलता था। इस कारण ग्रामीण संस्थाओं को पशु कल्याण में पाए गए अहम योगदान के बावजूद, संसाधनों की भारी कमी का सामना करना पड़ता था।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हाल ही में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “बैठक के दौरान यह देखा गया कि जहां शहरी गौशालाओं को अक्सर समुदाय द्वारा दान और चारे की मदद मिल जाती है, वहीं ग्रामीण गौशालाओं को बेसहारा पशुधन की संभाल संबंधी गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने इस अंतर पर ध्यान दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पंजीकृत गौशाला अपनी स्थिति या प्रबंधन के कारण वित्तीय सहायता से वंचित न रहे।”

वित्तीय वितरण के बारे में विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, “100 करोड़ रुपये के इस अनुदान से इन 520 गौशालाओं में रखे गए लगभग 2.20 लाख पशुधन को सीधा लाभ मिलेगा। यह सहायता गौशाला प्रबंधकों को पौष्टिक चारा, पशुओं की दवाइयां, इलाज और गौशालाओं की देखभाल से संबंधित जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद करेगी, जिससे पशुधन की बेहतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

पशु कल्याण और सरबत दे भले’ के सिद्धांत के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं की मदद के लिए पहले ही अहम कदम उठाए गए हैं। सभी गौशालाओं को बिजली के खर्चों से छूट दी गई है और उनके 100 करोड़ रुपये के पुराने बकाया बिजली बिल भी माफ कर दिए गए हैं। ये फैसले बेजुबान पशुधन के प्रति हमारी सरकार की सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाते हैं।”

पशुधन की सुरक्षा के लिए अथक काम कर रहे वॉलंटियर्स, गौ भक्तों और सामाजिक संस्थाओं को बधाई देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “पशु कल्याण के लिए इन संस्थाओं और वॉलंटियर्स का योगदान बेहद अहम है। पंजाब सरकार पशुधन की सुरक्षा, देखभाल और पालन-पोषण के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और इस नेक कार्य के लिए हर संभव सहयोग देना जारी रखेगी।”

भगवंत मान सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, बकाया बिजली बिलों को माफ करके और सीधी वित्तीय सहायता के माध्यम से गौशालाओं को लगातार सहयोग दिया जा रहा है

भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य भर की गौशालाओं की देखभाल और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने केवल भरोसा ही नहीं दिया, बल्कि ठोस वित्तीय और संस्थागत सहायता भी प्रदान की है। सरकार ने राज्य की सभी 518 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई है और 100 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल माफ कर दिए हैं। हाल ही में दिए गए 100 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान से यह सहायता और मजबूत होगी, जिससे पशुधन के लिए चारे, स्वास्थ्य देखभाल, दवाइयों, रहने-सहने के प्रबंधों और सुविधाओं में सुधार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे।

यह फैसला विभिन्न गौ रक्षा दलों और गौशाला एसोसिएशनों द्वारा की गई बेनतियों के बाद लिया गया है, जिनके प्रतिनिधियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी चिंताओं और जरूरतों से अवगत करवाया था। उनकी मांगों को व्यक्तिगत तौर पर सुनने के बाद, मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कुछ दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई की जाए और उनकी चिंताओं को देखते हुए राज्य भर की गौशालाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाए।

यह पहल भगवंत मान सरकार की सरबत दे भले” के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो हर जीव के प्रति सहानुभूति और भलाई पर आधारित है। सरकार का मानना है कि पशु कल्याण के लिए समर्पित संस्थाओं को अपनी जिम्मेदारियों को लगन से निभाने और पशुधन की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी संसाधन और सहायता प्राप्त करनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकारी संस्थानों...

अब 500 तक UPI पेमेंट करने पर नहीं आएगा मैसेज, HDFC बैंक ने बदले नियम

ऩई दिल्ली: छोटी से छोटी खरीददारी के लिए लोग...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़:कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट...

ऊना में एयर रेड और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारियां परखीं, ITI में मॉक ड्रिल

550 विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास, 10 घायलों...

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में ‘मिशन क्लीन पंजाब 3.0’ की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़: पूरे राज्य में चलाए गए पिछले सफाई अभियानों की शानदार सफलता को देखते हुए पंजाब के स्थानीय सरकार...

सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकारी संस्थानों का ऑडिट केवल सरकारी राजस्व और व्यय की पारंपरिक जांच...

अब 500 तक UPI पेमेंट करने पर नहीं आएगा मैसेज, HDFC बैंक ने बदले नियम

ऩई दिल्ली: छोटी से छोटी खरीददारी के लिए लोग इन दिनों यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़:कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने...