AdvertisementPunjab Government
BatalaPunjab News: पादरी हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: पादरी हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः बटाला में दिनदहाड़े हुई एक पादरी की हत्या मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गांधी कैंप निवासी पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी पर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलविंदर पाल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी सुखिंदर सिंह काहलों ने बताया कि यह हत्या शक के चलते की गई है। आरोपी पास्टर के घर पहुंचा और तेजधार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे पास्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया,  जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी पास्टर के पास जाती है और दोनों के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते आरोपी ने पास्टर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की और मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...