Nationalसंसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की हुंकार, ‘कोई...

संसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की हुंकार, ‘कोई रोक नहीं पाएगा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते एक सख्त संदेश दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है और महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा किया कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास को रोक नहीं पाएंगी।

ये बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद में नए सिरे से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा की बैठक प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि महिला आरक्षण के लिए लड़ाई दशकों से चल रही है और वह भी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं लगातार उनसे यह मुद्दा उठाती रही हैं और कई बहनों ने पत्र लिखकर अपनी बात रखी है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं देश की 100 प्रतिशत, हंड्रेड परसेंट नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। सरकार का हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा अडिग है। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियों को निशाने पर लेते कहा कि वे महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें रोक नहीं पाएंगी। उन्होंने अंत में कहा कि ‘वक्त का इंतजार है।

सरकार की नई योजना के तहत परिसीमन आयोग के गठन और सीटों के पुनर्गठन की प्रक्रिया संसद से विधेयक पारित होने के बाद शुरू किए जाने की तैयारी है। सरकार का लक्ष्य महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का बताया जा रहा है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सरकार ने इन बैठकों को आवश्यक सरकारी कामकाज के लिए बुलाया है। महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े नए प्रस्तावों को इस विशेष बैठक में आगे बढ़ाए जाने की संभावना के बीच पीएम मोदी का ताजा बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

SAD-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे...

Punjab News: सतिंदर सिंह ने संभाला लुधियाना CP का कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब सरकार ने बुधवार को 2009 बैच के IPS अधिकारी और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का...

होटल में गैंगवार की नई CCTV आई सामने, Filmy Style में घुसे 5 शूटरों ने 2 बार की फायरिंग, देखें वीडियो

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के मिलन होटल पर 26 नवंबर को ही सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू,...

SAD-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित सुखबीर बादल के आवास पर दोनों पार्टियों की...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी इंटरनेशनल के एक संयंत्र से...