नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक समारोह के दौरान दावा किया है कि ईरान की सैन्य ताकत करीबन खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब न तो सेना है और न ही नौसेना हालांकि उसके पास कुछ मिसाइल दागने की क्षमता बची है। ट्रंप ने कहा कि युद्ध शुरु होने से पहले की तुलना में अब होर्मुज जलडरुमध्य से ज्यादा तेल ले जाया जा रहा है। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी की भी सराहना की है। उनका दावा किया था कि अस्थायी रोक के दौरान को छोड़कर ईरान का कोई जहाज इस नाकेबंदी को पार नहीं कर पाया।
हालांकि उन्होंने अपने दावों के समर्थन में तेल की आवाजाही के आंकड़े या सैन्य स्थिति का विस्तृत का ब्यौरा नहीं दिया है। होर्मुज जलडमरुमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और वैश्विक एनर्जी आपूर्ति के अनुसार बहुत जरुरी समुद्री मार्ग है। अमेरिका के ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार, 2024 में इस मार्ग से बेजे गए कच्चे तेल और कंडेसनेट का 69% हिस्सा चीन, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया को मिला था हालांकि ये पुराने आंकड़े मौजूदा तेल आवाजाही की स्थिति की पुष्टि नहीं करते।
पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया कि दो हफ्ते में पेट्रोल की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। चुनाव के बाद कीमतों में आई इस गिरावट के समय पर सवाल उठाया है हालांकि संघीय सरकार के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, नियमित पेट्रोल की राष्ट्रीय औसत कीमत 9 नवंबर को 3.995 डॉलर प्रति गैलन से कम होकर 23 नवंबर को 3.642 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। यह करीबन 8.8 प्रतिशत की गिरावट है। इसके बाद की कीमत एक साल से पहले के मुकाबले कीबन 58 सेंट प्रति गैलन ज्यादा थी।
ट्रंप ने मजाक में यह कहा कि माफी मिलने के बाद ये पक्षी हमेशा जीवित रहेंगे। जब वह औपचारिक रुप से फ्रीडम को माफी देने पहुंचे तो उन्होंने पूछ कि फेदर्स कहां है क्योंकि वह मंच पर मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्हें फ्रीडम पर हाथ रखकर दोनों पक्षियों को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। व्हाइट हाउस के अनुसार, इन दोनों पक्षियों का जन्म 15 जुलाई को हुआ था। इन्हें वेस्ट वर्जीनिया के डीन गैप फार्म में पाला गया था। ऑनलाइन मतदान के जरिए इनके नाम चुने गए थे। फ्रीडम की औपचारिक माफी के लिए मंच पर लाने का फैसला किया गया था।

