Entertainmentबिना हिजाब के कॉन्सर्ट में गाया गाना, सिंगर को मारे 74 कोड़े

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट में गाया गाना, सिंगर को मारे 74 कोड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेहरानः ईरान में हिजाब के बिना म्यूजिक प्रोग्राम करने वाली सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारे गए हैं। उनके साथ प्रोडक्शन टीम के चार अन्य सदस्यों को भी यही सजा दी गई है। पांचों को अश्लील और अनैतिक माने गए ऑनलाइन कंटेंट तैयार करने और पब्लिश करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

इस कार्रवाई की जानकारी वकील मुस्तफा नीली के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अहमदी और उनकी टीम के चार सदस्यों पर दो साल तक कलात्मक और संगीत संबंधी गतिविधियों में शामिल होने के साथ विदेश यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वकील नीली पांचों आरोपियों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे या नहीं।

ये पूरा मामला दिसंबर 2024 में सामने आए एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट से जुड़ा है। परस्तू अहमदी ने यह कार्यक्रम पुरुष संगीतकारों के साथ किया था। जिसकी रिकॉर्डिंग यूट्यूब पर जारी की गई थी। खास बात यह थी कि गायिका ने इस दौरान ईरान में महिलाओं के लिए अनिवार्य हिजाब नियम का पालन नहीं किया था। यह कॉन्सर्ट ईरान के कोम शहर के पास स्थित ऐतिहासिक देइर-ए गचिन कारवांसराय में फिल्माया गया था। यह स्थान पुराने समय में यात्रियों के ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

इस वीडियो को ऑनलाइन बड़ी संख्या में देखा गया था। जिसके बाद ईरान में महिला कलाकारों के सार्वजनिक मंचों पर प्रस्तुति देने से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हुई थी। ईरान की न्यायपालिका ने इस कार्यक्रम का संज्ञान लेते इसे देश के कानूनी और धार्मिक मानकों का उल्लंघन बताया था। न्यायपालिका से जुड़ी मिजान न्यूज एजेंसी ने इसे गैरकानूनी कॉन्सर्ट करार दिया था। जिसके बाद अहमदी और उनकी प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

परस्तू अहमदी और उनकी टीम के सदस्यों पर सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन करने के साथ ऐसी सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने का आरोप लगाया गया, जिसे अधिकारियों ने अश्लील और अनैतिक बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने जून में इस मामले में सभी को 74-74 कोड़े मारने की सजा सुनाई थी। सितंबर में अपील के बाद भी यह सजा बरकरार रखी गई थी।

हालांकि, इस मामले में पहले आई खबरों में बताया था कि कुल नौ लोगों को सजा सुनाई गई है। इनमें परस्तू अहमदी, संगीतकार और प्रोडक्शन टीम के सदस्य शामिल थे। यह स्पष्ट नहीं है कि बाकी चार लोगों को भी कोड़े मारने की सजा दी गई है या नहीं। अक्टूबर में एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ईरानी अधिकारियों से इस सजा को रोकने की अपील की थी। संगठन ने कोड़े मारने की सजा को क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक बताया था।

ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बाल ढकना अनिवार्य है। साल 2022 में महसा अमीनी की हिरासत में मौत के बाद यह कानून देशभर में बड़े विरोध प्रदर्शनों का मुद्दा बन गया था। महसा अमीनी एक कुर्द ईरानी महिला थीं, जिन्हें कथित तौर पर ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में उनकी मौत हो गई थी।

इसके बाद देश में महिलाओं की आजादी और हिजाब पहनने या न पहनने का अधिकार देने की मांग को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। तब से तेहरान समेत ईरान के कई बड़े शहरों में अधिक संख्या में महिलाएं बिना हेडस्कार्फ के सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देने लगी हैं। हालांकि, हिजाब संबंधी नियमों को लागू करने की कार्रवाई पहले की तुलना में कुछ चुनिंदा मामलों तक सीमित होती दिखी है।

ईरान में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से गाने और संगीत कार्यक्रम करने पर भी पाबंदियां हैं। खासकर अकेले प्रस्तुति देने वाली महिला कलाकारों के लिए नियम सख्त हैं। ऐसे में परस्तू अहमदी का कॉन्सर्ट दो स्तरों पर इन प्रतिबंधों को चुनौती देने वाला था। उन्होंने न केवल अनिवार्य हिजाब नियम का पालन नहीं किया, बल्कि पुरुष संगीतकारों के साथ मंच पर प्रस्तुति भी दी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjabi Singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बेंगलुरुः सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले...

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का...

Punjabi Singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बेंगलुरुः सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने की खबर सामने आई है।...

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक...

Brezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर FIR के दिए आदेश

सोनीपतः शादी के दिन ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटाने के मामले में अब हरियाणा...