Haryana Govtइग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी...

इग्नू की दिसंबर परीक्षाएं 25 नवंबर से, हरियाणा में 1.69 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षाएं 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 14 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में हरियाणा से कुल 1,69,046 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश भर में कुल 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 11 परीक्षा केंद्र विभिन्न जेलों में बनाए गए हैं। इन जेल परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,492 बंदी परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे।

यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने दी। उन्होंने बताया कि भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत एवं रोहतक जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला करनाल में तीन परीक्षा केंद्र जिला जेल करनाल, बुद्धा कॉलेज तथा विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षाएं प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होंगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। डॉ. धर्म पाल ने आगे बताया कि परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं व्यवस्थाओं से परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत करवाने के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा संचालन, प्रश्न पत्रों की सुरक्षित प्राप्ति एवं वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव, परीक्षा संबंधित रिकॉर्ड के संधारण तथा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विद्यार्थियों के हॉल टिकट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी वेबसाइट अथवा समर्थ पोर्टल से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा से पूर्व अपना हॉल टिकट एवं पहचान पत्र अवश्य तैयार रखें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची सुपवा

चंडीगढ़: देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े भारतीय अंतर्राष्ट्रीय...

भूमि विवाद में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: हरोली तहसील के नंगल कलां में भूमि विवाद को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में होंगी प्रतियोगिताएं, 15 से 30 वर्ष तक के युवा ले...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचा को दिन प्रतिदिन मजबूत...

कचरे की तारों से कैनवास पर उकेर रहे कला के अनूठे रंग, बेकार सामग्री को दे रहे रचनात्मक पहचान

चंडीगढ़: कला की कोई सीमा नहीं होती और न ही उसके सृजन के लिए पारंपरिक साधनों की अनिवार्यता है।...