Haryana Govt25 नवम्बर को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की...

25 नवम्बर को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी  सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 25 नवम्बर को अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय में की जाएगी । इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं से सम्बंधित  शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

यूएचबीवीएन के प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की  सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं ।   बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के   अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की  जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने कुलदीप सिंह पठानिया का कुशल-क्षेम जाना

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा...

पंजावर में युवक से गाली-गलौच और मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित:  पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में...

हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से राज्य के युवाओं को रोज़गार के...

मेला कपाल मोचन आदि बद्री में आयुष विभाग की प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक जीवन शैली का दिया जा रहा संदेश

चण्डीगढ़: हरियाणा के जिला यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित मेला कपाल मोचन आदि बद्री...

मुख्यमंत्री ने कुलदीप सिंह पठानिया का कुशल-क्षेम जाना

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला का दौरा कर वहां उपचाराधीन हिमाचल...

पर्यावरण संरक्षण और एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के मझयार में सेरा से हमीरपुर...