Haryanaएक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड...

एक्शन मोड में CM, XEN, JE और ME पर गिरी गाज, सस्पेंड के निर्देश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने, पेनल्टी वसूलने और उसे ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने डीएमसी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सिरसा में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान सिरसा की बदहाली को लेकर नगर परिषद अधिकारियों पर सख्त नजर आए, जहां कुछ अफसरों पर गाज भी गिरी।

ग्रीवेंस की मीटिंग के दौरान वार्ड नंबर 20 से पार्षद संजीव रातुसरिया, वार्ड 12 से बीजेपी पार्षद दीपक बंसल और वार्ड 26 से राजेंद्र जांगड़ा की शिकायत पर सिरसा शहर की 26 स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों के लिए करीब 30 करोड़ रुपए के यूसीएंडसी टेंडर लगाए थे। इनमें अनियमिताओं के आरोप थे। इस मामले में सीएम नायब सिंह ने सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता तीनों पार्षद और जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया। जांच अधिकारी एक्सईएन ने बनी हुई अधूरी गली की रिपोर्ट दिखाई।

यह सुनते ही सीएम बोले, मेरे पास सारी रिपोर्ट है और वो दिखाओ, जो नहीं बनी। ये क्यों दिखा रहे हैं, आपको जांच के लिए नियुक्त किया था। गलत रिपोर्ट क्यों दिखा रहे हो। एक्सईएन के जवाब से सीएम नाराज हो गए और पूछा इसमें और कौन-कौन रिपोर्ट बनाता है। इसके बाद जेई व एमई सहित उन सभी को बुलाया। शिकायत में बताया गया कि MB (मेजरमेंट बुक) में गलियों के निर्माण कार्य की एंट्री अधिक है, जबकि मौके पर गलियों का निर्माण कम पाया गया। सीएम नायब सिंह ने कहा, दो शिकायतें अगली मीटिंग के लिए पेंडिंग रखा गया है। तीन कुछ शिकायतें ऐसी हैं, जिनसे पॉलिसी में संशोधन करवाया जाएगा, ताकि प्रदेश के लोगों को उसका लाभ मिल सके।

सिरसा की कुछ शिकायतों पर अफसरों की खामियां सामने आई है। जिस कार्य में समस्या सिरसा के लोगों को आई है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से करवाएंगे और उसको ब्लैक लिस्ट भी करेंगे। साथ ही एक एक्सईएन को सस्पेंड किया गया है, जो अपनी निगरानी में काम नहीं करवा पाया। डीएमसी का भी एक माह का वेतन काट जाएगा, जो अपने कार्य के प्रति जागरूक नहीं था। एक जेई व एक एमई के खिलाफ सस्पेंड और चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए हैं। ऐसी किसी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। ठेकेदार को भी हम कहते हैं कि आप समय से काम शुरू कीजिए और समय पर काम पूरा करिए। कोई दबाव हो तो बताइए। किसी के दबाव में काम न करे। पब्लिक के हित में काम करे। ये हमारा धेय है। इसके लिए वह संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार होगा।

गिगोरानी निवासी एकता ने शिकायत में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उसकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी और वह अपनी दादी के साथ रह रही थी। दादी की मृत्यु के बाद पेंशन आना बंद हो गई, जिससे उसके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निराश्रित सहायता के लिए निर्धारित नियमों में संशोधन की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस मामले को विशेष केस के रूप में सरकार के पास भेजा जाए, ताकि नियमानुसार समाधान निकालकर प्रार्थी को सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक...

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को आग लगा दी जान, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS:...

Punjab News: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में कार्रवाईः दुबई से लौटा युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर के हरप्रीत सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो गांव शहूर का...

शादी के दबाव से परेशान युवक ने खुद को आग लगा दी जान, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुरः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर विवाद के बाद एक युवक ने होटल के कमरे...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैत इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती और स्टाफिंग...