InternationalDelta की प्रणाली में खराबी, 2000 उड़ानें प्रभावित; लोग परेशान

Delta की प्रणाली में खराबी, 2000 उड़ानें प्रभावित; लोग परेशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अटलांटाः अमेरिका में थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले हवाई यात्रा के व्यस्त दौर में डेल्टा एयरलाइंस की स्वचालित प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण रविवार को हजारों उड़ाने प्रभावित हुईं। विमान का वजन और संतुलन तय करने वाली प्रणाली में गड़बड़ी से शाम तक कंपनी की करीब 2,000 उड़ानों में देरी दर्ज की गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डेल्टा ने रविवार सुबह बताया कि तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान उड़ानों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों ने मैनुअल प्रक्रिया का सहारा लिया। कई घंटे बाद कंपनी ने प्रणाली के दोबारा काम करने की पुष्टि की। हालांकि, तब तक उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया था। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और प्रभावित लोगों की वैकल्पिक उड़ानों में बुकिंग की व्यवस्था करने की बात कही।

स्वचालित प्रणाली विमान के कुल वजन की गणना करती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि उड़ान के समय विमान का वजन निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर रहे। अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के एक दस्तावेज के अनुसार विमान का वजन और संतुलन तय सीमा में रखना उड़ान सुरक्षा के लिए जरूरी है। निर्धारित सीमा से अधिक वजन होने पर विमान की संरचनात्मक मजबूती प्रभावित हो सकती है।

रविवार सुबह एफएए ने डेल्टा के प्रमुख केंद्र और दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर आने वाले कुछ विमानों पर करीब एक घंटे के लिए अस्थायी रोक लगा दी थी। हालांकि, एफएए ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्पष्ट किया कि उड़ानों में देरी का उसकी हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली से कोई संबंध नहीं था।

उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार रविवार शाम तक डेल्टा की करीब 58 प्रतिशत यानी लगभग 2,000 उड़ानों में देरी दर्ज की गई। अटलांटा हवाई अड्डे से रवाना होने वाली करीब 58 प्रतिशत और वहां पहुंचने वाली लगभग 50 प्रतिशत उड़ानें भी देरी से संचालित हुईं। इस हवाई अड्डे पर अधिकांश उड़ानों का संचालन डेल्टा करती है।

कंपनी के मुताबिक, फ्लाइटअवेयर पर दर्ज उड़ानों में देरी और रद्द होने के करीब 70 प्रतिशत मामले स्वचालित प्रणाली की खराबी से जुड़े थे। बाकी मामले खराब मौसम के कारण हुए। डेल्टा ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों में बुकिंग, भोजन और होटल में ठहरने की व्यवस्था करने की बात कही। उड़ान रद्द होने की स्थिति में टिकट का पैसा लौटाने की पेशकश भी की गई। कंपनी ने उम्मीद जताई कि देरी से प्रभावित सभी विमानों को दिन समाप्त होने तक रवाना कर दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास...

Punjab News: ट्रेन में महिला को GRP जवान ने पीटा, पीड़िता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्यूटीशियन...

Punjab News: पैसे के लेन-देन पर हुई झड़प का CCTV आया सामने, देखें वीडियो

घर में घुसकर बेसबॉल और लोहे की रॉड किया...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार तड़के लखनऊ...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर गलत...

Jalandhar News: बोलैरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में पिकअप गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैरो पिकअप गाड़ी...

Punjab News: ट्रेन में महिला को GRP जवान ने पीटा, पीड़िता ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ब्यूटीशियन की चलती ट्रेन में GRP के जवान ने जमकर पिटाई...