नई दिल्ली: कनाडा के सरे में एक स्टोर के बाहर भारतीय मूल के कपल की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस को शक हो रहा है कि यह एक टारगेटेड शूटिंग थी। मृतकों की पहचान 23 साल की गगनप्रीत रेहल और 24 साल के सुखजीत के तौर पर हुई है। 15 नवंबर को रात में करीबन 10:38 बजे पार्किंग लॉट में गोली लगने के निशान मिले थे। सर्रे पुलिस ने एक बयान में यह कहा है कि – जब बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने युवक और युवती को बचाने की कोशिश की। दोनों घायलों को अस्पताल में ले जाया गया परंतु कुछ देर के बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ियों के पास में ही डेल्टा टाउनशिप में रहते थे। अब इस मामले की जांच कनाडा की सबसे बड़ी मर्डर यूनिट इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम कर रही है।
पार्किंग में मिली कार
एक रिपोर्टर ने पार्किंग में लाल मस्टैंग कार देखी जिसकी खिड़कियां टूटी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, जहां रेहल हथियारों से जुड़े अपराधओं के कारण पुलिस की जानकारी में था। कनाडा में कौर के बहुत ही कम संपर्क थे। यूनिट के एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस का यह मानना है कि गोलीबारी की घटना के करीबन 13 मिनट पास की कार में लगी आग इन हत्याओं का कारण हो सकती है। माना जा रहा है कि यही वो गाड़ी है जिसका इस्तेमाल संदिग्धों ने किया था।
पुलिस ने लोगों से की अपील
एक बयान में अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह गोलीबारी किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाकर की गई थी। इसका संबंध संगठित अपराध से है। जांचकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई जानकारी है या सीसीटीवी या डैश कैमरा फुटेज है तो वो संपर्क करें। कनाडा में भी जलती हुई कार के अंदर एक भारतीय व्यक्ति का शव मिला था। पिछले महीने ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में एक जलती हुई कार के अंदर 25 वर्षीय एक भारतीय का शव मिला था। मृतक की पहचान तुषार शर्मा के तौर पर हुई थी जो सरे में रहता था।

