समानाः समाना-पातड़ां रोड पर प्रेम सिंह वाला गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक की अर्टिगा कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 महिलाओं समेत कुल 9 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल लोग संगरूर के फतेहगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वे यमुनानगर स्थित गोपाल मोचन तीर्थ स्थल पर पवित्र स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद रोड सेफ्टी फोर्स के जवान सभी घायलों को समाना के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को पटियाला रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। समाना की सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

