पटियालाः आज से 28 नवंबर तक होने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में श्री हनुमान जी के दिव्य रूप के दर्शन करके श्रद्धालु निहाल हुए। यह कलश यात्रा श्री राज राजराजेश्वरी मंदिर त्रिपुडी से शुरू हुई। इस कलश यात्रा से पहले श्री हनुमान जी के उपासक पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 4 संकल्प दिए थे।
जिसके तहत चौथे संकल्प में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। पंडित शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाली श्री राम कथा में दूर-दूर से श्रद्धालु तथा संत समाज के आदरणीय पहुंच रहे हैं। शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा कथा में शामिल होकर इस पावन पवित्र अवसर का लाभ उठाएं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

