पटियालाः एमसी चुनाव को लेकर आज पटियाला में संजीव कक्कड़ के पक्ष में विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमारे कामों को देखते हमें वोट दीजिए और जो काम अधूरे हैं वह भी पूरे किए जाएं और उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी पंजाब में सरकार बनाएगी। वहीं दूसरी ओर चुनाव लड़ रहे संजीव ने कहा कि हमें अपना कीमती वोट दीजिए और हम आपके के हर एक अधूरे पड़े काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों ने भरोसा दिलाया कि वोट उनको ही डालेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड में ज्यादा से ज्यादा काम करवाएंगे ताकि लोग को राहत मिले। विधायक कोहली ने कहा कि शहर के लोगों में जोश है। साथ ही डोर-टू-डोर लोगों का प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है, जिससे लोग एक बार फिर पंजाब में वोट डालकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

