Jalandharदूसरे साल भी पंजाब राज्य के युवा महोत्सव की चैंपियनशिप हुई LPU...

दूसरे साल भी पंजाब राज्य के युवा महोत्सव की चैंपियनशिप हुई LPU के नाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): पंजाब के सांस्कृतिक और कलात्मक परिदृश्य में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर स्थापित करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने पंजाब स्टेट यूथ फेस्टिवल में 200 से अधिक अंक हासिल करके इतिहास रच दिया है।

कलात्मक, साहित्यिक, प्रदर्शनकारी और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, एलपीयू के छात्रों ने 23 स्वर्ण पदक जीते। ये पदक समूह शबद/भजन गायन, शास्त्रीय नृत्य, भांड, पंजाबी मुहावरेदार बातचीत, क्रोशिया का काम, कढ़ाई (बाग), गुड़िया-पटोला बनाना, परांदा बनाना, टोकरी बनाना, छिक्कू बनाना, पीढ़ी बुनना, मिट्टी के खिलौने बनाना, खिद्दो बनाना, इन्न्नू बनाना, लोक वाद्यवृंद, एकांकी नाटक, शास्त्रीय वाद्य संगीत (ताल), शास्त्रीय वाद्य संगीत (स्वर), पंजाबी समूह गीत, लोक गीत, वाद-विवाद, पगड़ी बांधना और पारंपरिक लोक गीत (लोंग-हेक गायन) मे मिले।

पदकों की संख्या बढ़ाते हुए, एलपीयू ने 13 रजत पदक भी जीते। ये पदक शास्त्रीय गायन, मिमिक्री, पंजाबी लोककथा और संस्कृति क्विज़, नाला बनाना, रस्सा बटना, कली गायन, वार गायन, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, कोलाज मेकिंग, ओपन लोक नृत्य (लड़कों का झूमर), भाषण, गतका और पारंपरिक पहनावे (रिवाती पहनावा) जैसी श्रेणियों में मिले।

इस शानदार उपलब्धि के पीछे एलपीयू के डिर्पाटमेंट ऑफ आर्ट्स एंड कल्चर की निरंतर प्रतिबद्धता है। यह विभाग छात्रों की प्रतिभा को पहचानने, उसे निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धी सांस्कृतिक मंचों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है। व्यवस्थित ट्रेनिंग, एक्सपर्ट मेंटरशिप, नियमित रिहर्सल, अनुशासन और समर्पित तैयारी के माध्यम से, यह विभाग छात्रों को विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी,...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां,...

‘पुकार’ NGO ने कराया ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, देखें वीडियो

कार्यक्रम में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने की विशेष रूप से शिरकत  जीरकपुर (बलटाना): नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी, संतुलित, सतत एवं हरित औद्योगिकीकरण को गति देने के उद्देश्य...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही...