जालंधर, ENS: जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग ने अवैध तस्करी के कारोबार पर लगाम लगाते हुए चमकौर साहिब और कीरतपुर साहिब इलाके में 7 ट्रकों को जब्त किया है। जीएसटी विभाग की अलग-अलग टीमों ने कुल 7 ट्रकों को कब्जे में लिया।
जिसके मोबाइल विंग A.E.T.C पवन कुमार की अध्यक्षता में विभाग की टीमों ने यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान ईटीओ मिरनाल शर्मा की टीम ने 3 ट्रक, मनप्रीत की टीम ने 2 ट्रक और ईटीओ कुलविंदर पाल शर्मा की टीम ने 2 ट्रक जब्त किए है।
जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभाग को इस ट्रकों से कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, स्पेयर पार्ट्स के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए सामान की जांच करने पर जीएसटी का घोटाला सामने आया। विभाग की ओर से कार्रवाई के दौरान मालिकों से 15 लाख का जुर्माना वसूला गया।


