HimachalCM Sukhu का ऐलानः धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ होगी स्थापित,...

CM Sukhu का ऐलानः धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी पीठ होगी स्थापित, दूसरी महिला बटालियन बनेगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने धर्मशाला में उच्च न्यायालय की एक स्थायी पीठ स्थापित करने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया है। जिसका उद्देश्य कांगड़ा और निचले हिमाचल के अन्य जिलों के लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना है। वर्तमान में शिमला स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ से लंबी दूरी के कारण वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा सदन में प्रस्तुत संकल्प में कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 214 प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय का प्रावधान करता है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 51(2) भारत के राष्ट्रपति को स्थायी पीठ स्थापित करने का अधिकार देती है। यह शक्ति राज्य के राज्यपाल और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद प्रयोग की जाती है।

कांगड़ा जिला और निचले हिमाचल के अन्य जिलों के निवासियों को शिमला तक पहुंचने में अत्यधिक कठिनाई होती है। उन्हें भारी वित्तीय बोझ और अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ता है। इन क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले लंबित मुकदमों की बड़ी संख्या एक समर्पित पीठ की स्थापना को न्यायोचित ठहराती है। यह पीठ नागरिकों को उनके द्वार पर त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय सुनिश्चित करेगी।

सदन ने केंद्र सरकार को तत्काल एक औपचारिक और विस्तृत प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। कांगड़ा जिला और निचले हिमाचल के अन्य जिलों में निवास करने वाले लोगों को न्याय प्राप्त करने में परेशानी होती है। शिमला स्थित उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ से भौगोलिक दूरी बहुत अधिक है। मार्ग भी दुर्गम हैं, जिससे यात्रा कठिन हो जाती है। इन कारणों से समय पर न्याय मिलने में देरी होती है और वित्तीय बोझ बढ़ता है।

सदन ने पीठ को शीघ्र क्रियाशील बनाने के लिए राज्य सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई है। राज्य सरकार आवश्यक समस्त भूमि उपलब्ध कराएगी। न्यायालय भवन और आवासीय परिसर भी प्रदान किए जाएंगे। डिजिटल अवसंरचना और वित्तीय संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश में दूसरी महिला रिजर्व वाहिनी बनाने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पहली महिला वाहिनी 17 नवंबर, 2009 को स्थापित की गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...