Internationalचीन बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, 2030 तक US की बराबरी...

चीन बढ़ा रहा परमाणु हथियारों का जखीरा, 2030 तक US की बराबरी की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक दिन बाद कहा कि चीन बहुत तेजी से परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। इस मुलाकात के दौरान तीनों देशों ने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए बातचीत करने पर सहमति जताई थी। रूस और अमेरिका के पास हजारों परमाणु हथियार हैं और इस मामले में दोनों देश दुनिया में सबसे आगे हैं। वहीं चीन भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा तेजी से बढ़ा रहा है।

चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर अपनी वार्षिक समीक्षा में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि 2024 के अंत तक चीन के पास 600 से कुछ अधिक परमाणु हथियार थे, लेकिन जिस गति से वह इनकी संख्या बढ़ा रहा है, उसे देखते 2030 तक उसके पास 1,000 से अधिक परमाणु हथियार होने की संभावना है।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान चीन के परमाणु हथियारों के बढ़ते जखीरे का जिक्र करते कहा कि वे अगले 10 साल में हमारी बराबरी कर लेंगे। वे बहुत तेजी से परमाणु हथियार बना रहे हैं और उनके पास पहले से ही बड़ी संख्या में ऐसे हथियार हैं।

ट्रंप ने वीरवार को चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में शी और पुतिन के साथ हुई शिखर बैठक के बाद इस बारे में पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी की। चीन और रूस को लंबे समय से अमेरिका का प्रतिद्वंद्वी माना जाता रहा है। ट्रंप के साथ मौजूद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि परमाणु हथियारों से संपन्न इन तीनों देशों के बीच बातचीत बेहद जरूरी है।

रुबियो ने कहा कि दुनिया के अधिकतर परमाणु हथियार इन तीन देशों के पास हैं। यह सोचना कि इन तीनों देशों के नेताओं को नियमित रूप से बातचीत नहीं करनी चाहिए, न केवल बेतुका है बल्कि खतरनाक भी है। त्रिपक्षीय बैठक के बाद तीनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे परमाणु हथियारों से जुड़े जोखिमों को कम करने और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए बातचीत करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी,...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां,...

‘पुकार’ NGO ने कराया ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, देखें वीडियो

कार्यक्रम में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने की विशेष रूप से शिरकत  जीरकपुर (बलटाना): नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी, संतुलित, सतत एवं हरित औद्योगिकीकरण को गति देने के उद्देश्य...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही...