Internationalबिजली स्टेशन में भीषण आग लगने से 4 की मौत, 30 घायल,...

बिजली स्टेशन में भीषण आग लगने से 4 की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बसराः दक्षिणी इराक के बसरा के उत्तर में स्थित हरथा बिजली स्टेशन में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें कई मीटर दूरी से दिखाई दे रही है। वहीं इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 30 लोग घायल हो गए है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है, जबकि दमकल विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। घटना को लेकर सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी इराक के एक पावर स्टेशन में लगी आग गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। अधिकारियों का कहना हैकि घटना मे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आग आस-पास के घरों तक फैल गई, जिसके कारण पावर स्टेशन का कामकाज रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि हरथा स्टेशन की स्थापित उत्पादन क्षमता 800 मेगावाट है, लेकिन आग लगने से पहले यह लगभग 400 मेगावाट पर काम कर रहा था। आग लगने के कारण या नुकसान के स्तर के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि इराक का बिजली बुनियादी ढांचा लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहा है। खासकर भीषण गर्मी के महीनों में बिजली की चरम मांग को पूरा करने में प्रशासन असमर्थ है। जैसे कि दशकों से अपर्याप्त निवेश, ठीक से रखरखाव न होना, और पीक डिमांड (सबसे ज्यादा मांग) को पूरा करने में असमर्थता शामिल है। वहीं सब स्टेशनों और बिजली केंद्रों में आग लगने या तकनीकी खराबी आने की वजह से पहले भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और बड़े पैमाने पर बिजली गुल रही है।

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...