LudhianaPunjab News: दिन दहाड़े लुटेरों ने अकाउंटेंट को मारी गोलियां, घायल, देखें...

Punjab News: दिन दहाड़े लुटेरों ने अकाउंटेंट को मारी गोलियां, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि अब लुटेरे विरोध करने पर सीधे गोलियां मार रहे है। ताजा मामला रामगढ़ में गोलियां चलने का सामने आया है। जहां एक्टिवा सवार सीएफएस कंपनी के अकाउंटेंट को 5 से 6 नौजवानों ने रास्ते में घेर लिया। इस दौरान दोषियों द्वारा कर्मी पर फायरिंग की गई। घटना के दौरान दो गोलियां हेलमेट पर लगी और एक गोली टांग में लगी। घटना के बाद आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे और मौके से फरार हो गए।

वहीं हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल व्यक्ति की पहचान 62 वर्षीय प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। घायल प्रमोद ने कहाकि वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान 4 लोगों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद एक व्यक्ति कहने लगा कि एक्टिवा छीन लों, तभी तीसरें व्यक्ति ने फायरिंग करने के लिए नौजवानों को कहा।

ऐसे में जब उनके द्वारा विरोध किया गया तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में 2 गोलियां हेलमेट पर लगी और एक टांग पर लगी। आरोपी 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे। कंपनी मालिक बलबीर सिंह ने कहा कि घायल प्रमोद उनका अकाउंटेंट है और वह उनके बैंक का सारा हिसाब देखते है। ऐसे में प्रमोद बैंक से होकर जा रहे थे कि रास्ते में 5 लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद प्रमोद से लुटेरों ने एक्टिवा छीनने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर लुटेरों द्वारा फायरिंग की गई। घटना में गोली टांग में लगी है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...