जालंधर से पहुंचा परिवार, 22 दिन बीतने पर नहीं हुई FIR दर्ज, बेटे की हुई थी लव मैरिज
लुधियानाः जिले में 3 महीने की गर्भवती पत्नी की मौत पर पति ने गंभीर सवाल उठाए। बेअंत कालोनी की रहने वाली गर्भवती महिला की मौत हो गई। ऐसे में जालंधर से जमालपुर थाने के बाहर खड़ी ससुराल पक्ष की महिला ने मीडिया को बताया कि लड़के प्रद्युम्न के मां-बाप की मौत हो चुकी है। ऐसे में रिश्तेदारी में भतीजे की लव मैरिज हुई थी। दोनों की शादी को डेढ साल हो गए। ऐसे में प्रद्युम्न पत्नी को गणपति पर्व के दौरान ससुराल छोड़ने के लिए आया था। ऐसे में 4 दिन बाद वह पत्नी को लेने के लिए गया तो ससुराल वालों ने लड़की को नहीं भेजा।
जिसके बाद दो से तीन बार वह लेने गया तब भी नहीं भेजा। महिला का आरोप है कि लड़की को पता नहीं क्या हुआ और उसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला ने कहाकि मामले को लेकर थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं बहन संजना ने कहा कि भाभी गर्भवती थी। ऐसे में भाभी को भेजा नहीं किया। लड़की ने कहा कि उनके मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में अब भाई के ससुराल वालों द्वारा उसका घर खराब कर दिया गया है। आरोप है कि उसके भाई और उसे वह कुछ भी करवा सकते है। वहीं एएसआई साहिब सिंह पर आरोप लगाए है कि वह कोई सुनवाई नहीं कर रहे और बार-बार आने का समय दे रहे है।
लड़की ने कहा कि अभी तक मामला भी दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में प्रशासन से अपील की गई है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। संजना ने कहाकि भाई और भाभी दोनोंं खुश थे। ऐसे में 17 सिंतबर को भाई भाभी को उसके घर छोड़कर गया था, लेकिन भाभी के परिवार वालों द्वारा उसे घर नहीं भेजा जा रहा था। ऐसे में 24 अक्टूबर को पता चला कि भाभी की मौत हो गई। इसका पता भाई को परिवार वालों ने नहीं बताया। इस दौरान भाई थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचा और वह ससुराल घर में गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने भाई की शादी को इंकार कर दिया और कहा कि उनकी बेटी से उसकी शादी ही नहीं हुई है।
ऐसे में संजना ने दस्तावेज मीडिया को दिखाए और कहा कि 20 से 22 दिन उन्हें जमालपुर थाने के चक्कर काटते हो गए है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान पता चला कि महिला को ब्लड कम के कारण एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा मरीज को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई थी। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या इतने समय बीतने के बावजूद मामले में एफआईआर या डीडीआर दर्ज की गई है और जांच किस स्तर पर है? ऐसे में पीड़ित पति न्याय की गुहार लगा रहा है और मांग कर रहा है कि उसकी पत्नी की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाए।
