लुधियानाः फील्ड गंज स्थित कूचा-6 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। परिवार ने बताया कि रात को युवक मुझे मिलकर गया था, मुझे सुबह पता चला है कि युवक ने सुसाइड कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मौत के पीछे का कारण अभी तक नहीं चल पाया है। युवक शादीशुदा है और उसकी एक तीन साल की बच्ची भी है। पत्नी मायके गई थी। मां ने बताया कि पत्नी अकसर लड़ाई झगड़े करती थी वह बेटे को अलग रहने के लिए बोल रही थी लेकिन बेटा परिवार के साथ रहना चाहता था, लेकिन इसी बात से झगड़ा करती रहती थी, जिससे युवक ने सुसाइड कर लिया है।
उधर, मौत से परिवार रो-रो बुरा हाल है। इस दौरान एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए जा रहे है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख लिया है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई भी की जाएगी।
