LudhianaPunjab News: अब यहां बस स्टैंड की वर्कशॉप में लगी भीषण आग,...

Punjab News: अब यहां बस स्टैंड की वर्कशॉप में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर के बाद लुधियाना में पंजाब रोडवेज बस स्टैंड के अंदर बनी वर्कशॉप में देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वर्कशॉप में रखे पुराने और कंडम टायरों में लगी। आग इतनी भयानक थी कि इसकी ऊंची लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:15 बजे वर्कशॉप के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना वर्कशॉप मैनेजर को दी ओर फायर ब्रिगेड को कॉल की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। आग की गंभीरता को देखते हुए धीरे-धीरे 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी भयानक रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास तेज किए गए। वही बस इंस्पेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने आग लगी देखी तो तुरंत वो सब लोग आग को बुझाने में लग गए आग बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रही थे फिर फायर ब्रिगेड को कॉल की ओर मौके पर आ कर उन्होंने आग पर काबू पाया बस इंस्पेक्टर ने बताया की आग पटाखो की वज्जा से लगी लगती है पुराने टायर काफी ज्यादा यह वर्कशॉप में पड़े हुआ थे

वर्कशॉप के कुछ कर्मचारियों ने आशंका जताई कि पटाखों की चिंगारी के कारण वहां रखे पुराने टायरों में आग लगी हो सकती है। ये टायर बसों से उतारकर वर्कशॉप में रखे गए थे। हालांकि आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड के जीएम और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

जीएम ने बताया कि आग के कारण काफी नुकसान हुआ है, लेकिन नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद सुबह ही किया जा सकेगा। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...