Mohaliकार को चोरी कर किया आग के हवाले, चार नामजद समेत कई...

कार को चोरी कर किया आग के हवाले, चार नामजद समेत कई अज्ञात पर केस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नयागांवः नयागांव क्षेत्र में एक सफारी कार को पहले चोरी करने और बाद में आग लगाकर जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जसप्रीत सिंह निवासी नयागांव ने आरोप लगाया कि उसके परिचित विशाखा, गग्गू, काला तथा कुछ अन्य लोगों ने उसकी सफेद रंग की सफारी कार की चाबी घर से ले जाकर कार को खेत के पास खड़ा कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार कार से कुछ सामान भी गायब था।

जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपियों से शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने कार का कुछ सामान वापस किया, लेकिन अन्य सामान वापस नहीं किया, जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार 14 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे उसने घर के बाहर शोर सुना। बाहर आकर देखा तो गग्गू, विशाखा, काला समेत 2-3 अज्ञात व्यक्ति उसकी सफारी कार में आग लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने स्विफ्ट कार का नंबर भी बताया है।

आग लगने से सफारी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जसप्रीत सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल आरोपियों और आगजनी के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...