MohaliPunjab News: शौंकिया तौर पर अजमाई थी किस्मत, 500 की लॉटरी से...

Punjab News: शौंकिया तौर पर अजमाई थी किस्मत, 500 की लॉटरी से जीता 50 लाख का इनाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः दीपावली बंपर से जीरकपुर के गांव विजनपुरा निवासी जतिंदर शर्मा की किस्मत चमक गई। दरअसल, जतिंदर शर्मा ने शौंकिया तौर पर 500 रुपये की लॉटरी डाली थी और आज उसका इस लॉटरी से 50 लाख रुपये का इनाम जीता। जतिंदर शर्मा ने बताया कि वह दीपावली पर रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और लोकेश लॉटरी की दुकान से दो टिकट खरीद लिए।

उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इनमें से एक टिकट उनकी जिंदगी में इतनी बड़ी खुशी लेकर आएगी। 16 नवंबर को लोकेश लॉटरी के संचालकों ने फोन करके जतिंदर शर्मा को बताया कि उनकी टिकट नंबर 808062 पर 50 लाख रुपये का इनाम निकला है। इतनी बड़ी रकम जीतने की बात सुनकर पहले तो वह घबरा गए, लेकिन टिकट नंबर की पुष्टि होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने दुकान संचालकों से कहा कि वह पहले घर में पूजा करेंगे और उसके बाद दुकान पहुंचेंगे।

जब वह पूजा-अर्चना करने के बाद लॉटरी की दुकान पहुंचे तो ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया। जतिंदर शर्मा ने बताया कि वह इनामी राशि का उपयोग अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई और बेहतर भविष्य के लिए करेंगे। इसके अलावा माता-पिता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता को भी प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से मिली इस खुशी में समाज के जरूरतमंद लोगों को भी भागीदार बनाना चाहते हैं। वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में भी योगदान देंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के...

U.I.D.A.I. ने सात ‘आधार सेवा केंद्रों’ के माध्यम से पूरे पंजाब में आधार सेवाओं तक पहुंच की मजबूत

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

Punjab News: बाइक सवार हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहाली/जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक...

Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः बलटाना में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने...

Haryana News: बिना HSRP वाहन चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

594 चालान कर 292 वाहन किए जब्त पंचकूलाः यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ चोरी, स्नैचिंग जैसी...

CM Mann का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया, जिसके...