पलवलः पलवल-हथीन रोड पर ट्रक लूटने की नीयत से घूम रहे बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हरियाणा पुलिस के एसपीओ दयाराम को बदमाशों ने थार गाड़ी से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल एसपीओ को पहले पलवल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पलवल जिले के ही रणसीका गांव के रहने वाले साबिर ट्रक चालक के रूप में कार्य करते हैं। रविवार शाम को वह पेपर सीट (माल) लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से राजस्थान के जयपुर जा रहे थे। जब वह रात करीब दो बजे हथीन रोड पर रतिपुर गांव के समीप पहुंचे, तो थार गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने लूट के इरादे से उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गाड़ी को पुलिस अफसर के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
