Haryanaखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे कार पर पलटा ट्रक, जीजा-साले...

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे कार पर पलटा ट्रक, जीजा-साले समेत चार की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खाटू धाम के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे कार के साथ चल रहा चने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर उस पर पलट गया। कार पूरी तरह पिचक गई और इसमें सवार जीजा-साला और उनका पत्नियों की दर्दनाक मौत हो गई। इसे चमत्कार ही कहा जाएगा कि कार में सवार पांच साल का बच्चा बच गया, लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

मूल रूप से राजस्थान निवासी दीपक कुमार कई सालों से पालम दिल्ली में रह रहे थे। दीपक जांगिड अपनी पत्नी दिव्या, पांच साल के बेटे अध्विक, अपने साले दिल्ली सुभाष नगर के नितिन, उनकी पत्नी सरिता के साथ सीकर राजस्थान स्थित खाटू धाम के दर्शन करने गए थे। शनिवार को वे अपनी हुंडई आई 10 कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब जब उनकी कार बावल के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक से गुज़र रही थी तो उनके साथ चने की बोरी से भरा ट्रक भी चल रहा था। अचानक ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और साथ चल रही कार पर पलट गया।

कार पूरी तरह से पिचक गई और इसमें सवार सभी पांच लोग दब गए। दर्दनाक हादसा देखकर लोग मदद को दौड़े और इसके सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत दो क्रेनों का इंतजाम कर कार के ऊपर पड़े ट्रक को हटाया और नीचे दबे पांच लोगों को कटर की मदद से खिड़की काटकर बाहर निकला। उन्हें बावल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक, दिव्या, नितिन व सरिता को मृत घोषित कर दिया। पिछली सीट पर बैठे पांच साल के बच्चे की चमत्कारिक ढंग से जान बच गई। लेकिन उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद हाईवे पर ट्रक में भरी चने की बोरिया बिखर गई और यातायात जाम हो गया। ढाई घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद हाईवे को चालू कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना पीड़ित परिवार को दे दी है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वे बावल पहुंचे, जहां सभी मृतकों का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। कसौला थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने कहा की कार में सवार 5 में से चार लोगों की मौत हुई है। एक बच्चा उपचाराधीन है। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है, उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Strait Of Hormuz में अमेरिका ने तैनात किया F-16 विमान, ईरान को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव...

Amitabh के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक Jalandhar का रहने वाला

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने...

PM Modi ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, X पर शेयर की पोस्ट, बोले – ‘पूरे देश की ओर से नमन’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा...

Indigo की फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद अंदर नहीं जा पाया लैंडिंग गियर, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

पुणेः गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 0623 में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद...

Punjab News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तान कनेक्शन, युवक और युवती गिरफ्तार, देखें वीडियो

माता-पिता ने कहा, बेटी हाथ से निकल चुकी थी, मर्जी से शादी की फिर 6 महीने बाद तलाक देकर...

Strait Of Hormuz में अमेरिका ने तैनात किया F-16 विमान, ईरान को दी सीधी चेतावनी

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान लगातार...

Amitabh के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक Jalandhar का रहने वाला

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते दो...