Haryanaक्लब फायरिंग मामले में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

क्लब फायरिंग मामले में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (HATS) ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में 2 और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविन्द्र सिंह उर्फ छनकु निवासी गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ तथा सुखविन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी ढाणी जला लखे के हिठाड़, जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान और लोकेशन बदल रहे थे। बलविन्द्र सिंह पर 50 हजार रुपये तथा सुखविन्द्र सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक एटीएस कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का खुलासा हुआ था। मामले की गंभीरता और इसके अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को देखते हुए जांच एटीएस को सौंपी गई थी। एटीएस की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचनाओं और लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर नेटवर्क की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए कार्रवाई की। इसी क्रम में अब दो और वांछित इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

लगातार अपनी पहचान और लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे आरोपी

एसपी एटीएस ने बताया कि मामले में वांछित बलविन्द्र सिंह उर्फ छनकु और सुखविन्द्र सिंह उर्फ सोनू बेहद शातिर तरीके से पुलिस की गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे। दोनों आरोपी लगातार अपनी पहचान और लोकेशन बदल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस की विभिन्न टीमों द्वारा पंजाब सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए बलविन्द्र सिंह पर 50,000 रुपये तथा सुखविन्द्र सिंह पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित करवाया था।

एसओजी अंबाला की विशेष टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक श्री कर्मबीर सिंह,निरीक्षक बलजीत सिंह, पीएसआई अंकित, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और मुख्य सिपाही कुलबीर सिंह के साथ एसओजी अंबाला की टीम ने विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई की। टीम ने लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद 14 नवंबर 2026 को दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क में उनकी भूमिका, अन्य सहयोगियों, हथियारों एवं नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोत और आपराधिक गतिविधियों के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा सकें। पुलिस का प्रयास है कि इन आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

पंचकूला क्लब फायरिंग की जांच में हुआ था अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर 2026 की अलसुबह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में एक युवती घायल हो गई थी। मामले में थाना सेक्टर-5, पंचकूला में मुकदमा नंबर 133 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ युवक दो अलग-अलग गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। क्लब में विवाद के बाद एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे युवती घायल हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाने पर आरोपियों के आपराधिक संपर्कों, हथियारों की उपलब्धता और वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। तकनीकी जांच में पता चला कि यह मामला केवल क्लब में हुई फायरिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इसके बाद मामले की जांच एटीएस को सौंपी गई।

अमेरिका में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे नेटवर्क के सदस्य

जांच के दौरान सामने आया कि नेटवर्क के कुछ हैंडलर विदेश, विशेषकर अमेरिका में बैठकर स्थानीय स्तर पर अपने संपर्कों के माध्यम से गतिविधियां संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े लोगों को रहने के लिए स्थान, वाहन और धनराशि उपलब्ध कराई जाती थी। इनके माध्यम से हथियारों, नशीले पदार्थों और ड्रग मनी को निर्धारित ठिकानों तक पहुंचाने का काम किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय हैंडलरों का इस्तेमाल किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में अलग-अलग स्तर पर काम करने वाले व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एटीएस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों को किस माध्यम से धनराशि और संसाधन उपलब्ध करवाए जाते थे तथा इस नेटवर्क का संचालन किन लोगों के निर्देश पर किया जा रहा था।

पहले गिरफ्तार सात आरोपियों से महत्वपूर्ण बरामदगी

एसपी एटीएस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान इससे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें लखबीर सिंह उर्फ लक्की, गुरप्रीत सिंह, करनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू, शिवम उर्फ शिवा, सुरजीत सिंह और जज सिंह शामिल हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी और निशानदेही पर पुलिस ने तीन गाड़ियां, जिनमें एक एक्सयूवी-500, एक स्कॉर्पियो और एक हुंडई आई-20 शामिल हैं, बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त एक मोटरसाइकिल, दो अवैध पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, 529 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और ड्रग मनी की गिनती में इस्तेमाल होने वाली तीन कैश काउंटिंग मशीन भी बरामद की गई हैं। इन बरामदगियों से मामले की जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली है और नेटवर्क की गतिविधियों के संबंध में कई अहम साक्ष्य सामने आए हैं।

सप्लाई चेन, फाइनेंशियल ट्रेल और विदेशी हैंडलरों की भूमिका की जांच जारी

एसपी एटीएस ने बताया कि इस मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। एटीएस की टीमें पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन, फाइनेंशियल ट्रेल, हथियारों एवं मादक पदार्थों के स्रोत और विदेशों में बैठे हैंडलरों के साथ आरोपियों के संपर्कों की गहनता से जांच कर रही हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण भी किया जा रहा है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों नए गिरफ्तार आरोपियों से पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में मिलने वाली जानकारियां इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों को उजागर करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। मामले में आगे भी अन्य गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा...

पंजाब में धान की लिफ्टिंग ने रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार किया

चंडीगढ़: राज्य में धान की खरीद का काम मुख्यमंत्री...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्र सरकार को श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के...

ऊना में पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण संपन्न, 1171 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 295 हुए उत्तीर्ण

ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन के गांव सभरा में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को किया संबोधित

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के एजेंडे और पिछली सरकारों की राजनीति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री...

Jalandhar News: NRI लड़का शादी करने से मुकरा, परिजनों ने किया हंगामा, लगा भारी जाम, देखें वीडियो

जालंधरः रामामंडी के ढिल्लवां चौक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लड़की के परिजनों ने शादी से...