Haryanaपुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की...

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से तीन गौ तस्कर घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे नूंह के शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ को गांव बीमा क्षेत्र में देर रात गौ तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम ने नाकाबंदी की, जहां पुलिस का सामना होते ही पिकअप सवार गौ तस्करों ने पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें ताहिर पुत्र अहमद निवासी घाटमीका, जिला डीग, साबिर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी फौनंदा का बास बीमा थाना सदर फिरोजपुर झिरका, गब्बर उर्फ हडिया निवासी दोसा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें गब्बर उर्फ हाड़िया और साबिर पुत्र शेर मोहम्मद की मौत हो गई।

इन गौ तस्करों से पुलिस ने सात गोवंश को मुक्त कराया, जबकि मौके से एक पिकअप गाड़ी, तीन देसी बंदूक और तीन कारतूस, पांच खाली कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रदूषण का कहर जारीः IIT दिल्ली में AQI 426, 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का प्रकोप...

SpaceX के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटते यान को हवा में पकड़ा, देखें वीडियो

केप केनवरलः अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का...

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14...

पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

खरड़ः ओंकार सिटी में पार्किंग के मुद्दे को लेकर...

शिमला-कालका हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट, कई छात्र घायल, देेखें वीडियो

छात्रों का आरोप- ड्राइवर ने नशा किया हुआ था पंचकूलाः...

प्रदूषण का कहर जारीः IIT दिल्ली में AQI 426, 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का प्रकोप लगातार जारी है। 15 नवंबर को भी दिल्ली की हवा...

SpaceX के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटते यान को हवा में पकड़ा, देखें वीडियो

केप केनवरलः अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया...

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14 नवंबर की देर शाम उस समय हलचल देखने को मिली,...

पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

खरड़ः ओंकार सिटी में पार्किंग के मुद्दे को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो जाने का मामला सामने...