ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत पुलिस लाइन ऊना में सोमवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) में अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 16 नवंबर को आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 1171 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में शामिल हुए, जबकि 540 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दिन की परीक्षा के लिए कुल 1711 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 876 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जबकि 295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
ऊना पुलिस द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
