खेल: बीते दिन भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हरा दिया था। मैच में ज्यादातर समय पाकिस्तान जीतता दिख रहा था परंतु आखिर में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान की टीम से जीत छीन ली। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारत की जीत पर वैभव सूर्यवंशी की आई प्रतिक्रिया
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीर उस समय की शेयर की है जब आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को 3 रन बनाने थे। इसके साथ वैभव ने कैप्शन में भारतीय खेमे को बधाई दी और चौंकाते हुए कहा कि यह सच में सांसे रोक देने वाला मैच रहा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने आर्यवीर सहवाग
वैभव ने आर्यवीर सहवाग की तस्वीर के साथ उनके आंकड़ें भी शेयर किए हैं। बता दें कि आर्यवीर इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच पारियों में 361 रन बना लिए। उन्होंने एशिया कप टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए। आर्यवीर को इस दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया है।
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में आर्यवीर सहवाग ने 58 रनों का योगदान दिया है। उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदनी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। 252 के स्कोर पर टीम इंडिया के 8 विकेट गिर चुके थे। आखिर में मोहित उल्वा ने 49 रनों के साथ तूफानी पारी खेलते हुए भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पिछले साल वैभव सूर्यवंशी ने मचाई थी धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अंडर-19 एशिया कप में बहुत धमाल मचाई थी। उन्होंने 5 पारियों में एक शतक के साथ 261 रन बनाए थे। उससे पिछले साल भी वैभव एशिया कप में खेले ते। अंडर-19 एशिया कप 2024 में वैभव ने दमदार खेल दिखाते हुए 5 पारियों में 176 रन बना लिए थे।
