FirozpurPunjab News: मामूली बात को लेकर भाजे ने गोली मारकर किया मामे...

Punjab News: मामूली बात को लेकर भाजे ने गोली मारकर किया मामे का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के गांव अकू मस्ते में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली। इस घटना में भांजे ने मामे का गोली मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। मुख्तियार सिंह अपनी जमीन पर धान की खेती कर रहा था, जमीन पर लगे धान के पौधों को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया। गोली चलाने वाले आरोपी की जमीन पर लगे धान के कुछ पौधे खराब हो गए थे, जिससे तैश में आकर भांजे ने मामे पर गोली चलाई। आरोपी ने पहले मामे को गोली मारी और फिर उसे अपने घर ले जाकर उसकी पिटाई की।

वहीं घायल मुख्तियार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मुख्तियार सिंह के बड़े भाई साहिब सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई खेतों में धान की खेती कर रहा था, तभी धान के 2 पौधे खराब हो गए। इससे तैश में आकर व्यक्ति ने छोटे भाई पर गोली चला दी और उसे घायल कर अपने घर ले गया, जहां उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिवार वालों से बातचीत की। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि ये दोनों रिश्ते में संबंधित हैं और जमीन के छोटे से विवाद को लेकर भांजे ने अपने ही मामे पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल कर अगली कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर सिविल अस्पताल के डॉक्टर रुफल ने बताया कि मरीज आज सुबह उनके पास आया था, जिसके शरीर पर गोली लगी थी। जब उसकी जांच की गई, तो मरीज की पहले ही मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं अगली कार्रवाई के लिए मेडिकल रिपोर्ट संबंधित थाना को भेज दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ...

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी...

Punjab News: सेहत विभाग का एक्शन, 455 किलो मिठाई और एक्सपायर दूध पाउडर को किया नष्ट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की टीम भी एक्शन मोड में आ गई। लगातार सेहत विभाग...

Punjab News: हथियार के बल पर स्नेचिंग महिला की पौने 2 तोले की चेन झपटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला न्यू राजगुरु...

Punjab News: 6.581 किलो हेरोइन, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। दरअसल,...

अब अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला होने से...