Unaअजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट

ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अजौली मोड़ से पोलियां तक मौजूदा सड़क का बड़े स्तर पर विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

परियोजना के पूरा होने से बल्क ड्रग पार्क को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। वे बुधवार को हरोली जल भवन में आयोजित हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार के विभिन्न स्तरों पर लगातार पैरवी की।

अग्निहोत्री ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरोली का विकास सामूहिक प्रयासों और जनसहभागिता से आगे बढ़ रहा है। सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को साथ लेकर हरोली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका संकल्प है।

उन्होनें कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 18 पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इनके तैयार होने से क्षेत्र में कोई भी मिसिंग लिंक नहीं रहेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। सलोह से टाहलीवाल तक 58 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें तीन पुल भी बनाए जा रहे हैं। पंडोगा-त्यूड़ी पुल मार्च से पहले तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों से जुड़े ये कार्य आने वाले समय में हरोली की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग हरोली में करीब 500 करोड़ रुपये के विकास कार्य कर रहा है। बीत एरिया सिंचाई योजना पर 75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हरोली में अब तक 80 पानी के टैंक बनाए जा चुके हैं, जबकि 50 अन्य टैंकों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि हर घर और हर खेत तक पानी पहुंचाना उनका संकल्प है।

उन्होंने ने बताया कि हरोली में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तीन 220 केवी सब-स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें एक बाथू, दूसरा बीत और तीसरा पेखूबेला में बनाया जा रहा है। इन सब-स्टेशनों के तैयार होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विद्युत आधारभूत ढांचा तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि हरोली में विकास कार्य किसी एक गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सड़क, पुल, सिंचाई, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सामने लाने का आह्वान किया, ताकि विकास कार्यों को और गति दी जा सके।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

गोविंद सागर झील में मिला 44 वर्षीय व्यक्ति का शव, डूबने से मौत की आशंका

बुधान घाट पर पानी में तैरता मिला बिलासपुर निवासी...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि किसी भी सरकार की वास्तविक उपलब्धियों की असल परीक्षा चुनाव...