5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लाइटों पर खड़े वाहनो को पीछे से तेज रफ़्तार से डंपर ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को देख सड़क पर अन्य चालकों मे भगदड़ मच गई। जिसके बाद गाड़ियों से टकरा कर डंपर रुक गया।
मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि डंपर चालक ने ओवर स्पीड मे गाड़ियों को बुरी तरह नुकसान पहुँचाया। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
फिर भी देखते ही देखते 5 गाड़ियां टक्कर की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और यातायात बहाल करवाया। वहीं डंपर चालक को पुलिस ने काबू कर लिया। डंपर चालक ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हो गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
