बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर उद्यमियों व कामगारों ने विश्वकर्मा जयंती पर अपनी तमाम मशीनों की पूजाअर्चना की और उनको अच्छी तरह साफ किया। फ्रैंडस एलायस कंपनी बरोटीवाला के महाप्रबंधक एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने हवन पूजा अर्चना करने के बाद कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि मशीनें हमारी मां के समान होती है जो हमें हमेशा देती है और लेती कुछ नहीं। आज सिर्फ मशीनें ही नहीं बलिक अपने तमाम यंत्र, वाहन, उपकरणों की पूजा करने का दिन होता है और बावा विश्वकर्मा जी को इंजीनियरिंग के जनक हैं।
उधर कलोराईड कैम इंडिया उद्योग डीआईसी बददी में भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कंपनी के निदेशक और लघु उद्योग संघ के सचिव अनिल मलिक ने कर्मचारियों को आज के दिन के महत्व के बारे में बताया। उसके बाद बददी की आटोमोबाईल वर्कशॉप लाज मोटर्स मारुति में भी विश्वकर्मा जयंती पर हवन और यज्ञ किया गया। कंपनी के वाईस चेयरमैन रमन कौशल व हेमंत कौशल के नेतृत्व में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार कौशल, महेश कौशल, शिवकुमार कौशल, वंदना कौशल, शिवांस, सी डी मिश्रा और अरिंदम भी उपस्थित रहे। केटीसी प्रोडक्टस उद्योग में निदेशक राजीव कंसल के नेतृत्व में बावा विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। राजीव कंसल ने कामगारो को जयंती के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
