इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत गई है। वहीं कई लोग मलबे में फंसे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रशासन टीम द्वारा रेस्क्यू करके फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आज पश्चिमी प्रांत इज़मिर में लोहे और इस्पात (आयरन एंड स्टील) कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 14 अन्य घायल हो गए और 10 लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।
इज़मिर गवर्नर कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे आलियागा ‘हाबास’ आयरन एंड स्टील प्लांट में हुआ। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह विस्फोट तब हुआ जब पिघले हुए स्टील की ढलाई (कास्टिंग) प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान एक सीलिंग क्रेन टूटकर आर्क फर्नेस (भट्ठी) में गिर गई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 3 नागरिकों की जान चली गई और कुल 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।” घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। बयान में कहा गया कि कि बचाव दल (सर्च एंड रेस्क्यू टीमें) मलबे के नीचे फंसे 10 कर्मचारियों तक पहुंचने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच, तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि संबंधित सभी सरकारी इकाइयों को तुरंत घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। ये टीमें खोज, बचाव और आग बुझाने के कार्यों में का काम कर रही हैं।
