Haryana Govtमहापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं :...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष जाति या समाज के नहीं होते, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं। महापुरुषों ने अपने विचारों और आदर्शों से पूरे समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज तरक्की और उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। इसलिए हमें अपने महापुरुषों कि शिक्षाओं को जीवन में अपनाते हुए एक समरस, शिक्षित और उन्नत समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को नरवाना में भगवान विश्वकर्मा के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माणकर्ता और शिल्पकला के प्रतीक हैं। श्री विश्वकर्मा ने इस सुंदर सृष्टि की रचना और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भगवान विश्वकर्मा का जीवन हमें सृजन, मेहनत, कौशल और समर्पण की प्रेरणा देता है।

कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए विश्वकर्मा सभा की प्रबंधन समिति को बधाई दी। साथ ही जांगड़ा जागृति सेवा समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। दोनों संस्थाएं सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी महापुरुषों की जयंती और प्रकाश पर्व को सरकारी स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा मिल सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने...

Punjab News: GYM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

संगरूरः जिले में गुगा माड़ी के सामने स्थित एक...

स्टील प्लांट में विस्फोट से 3 की मौत, अभी भी फंसे कई लोग, देखें वीडियो

इस्तांबुलः तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की...

अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह, जल्द शुरु होगी शुल्क सहित बुकिंग

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए गए आजादी...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने को मिली। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों ने रोशनी के इस...