जालंधर, ENS: निजातम नगर की गली नंबर-6 में देर रात आग लग गई। इस घटना में इससे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कुत्ता भी आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल, दिवाली की रात बाहर पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा मकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरा। आशंका है कि पटाखे की चिंगारी या धमाके से कमरे में भीषण आग लग गई।
हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर थे, जबकि घर के अंदर एक बुजुर्ग (65) कमरे में बैठे थे। इस दौरान पटाखे की चिंगारी से कमरे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बुजुर्ग को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की लपटों में झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद कुत्ता भी धुएं और आग की चपेट में आने से जल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कमरे का सामान जलकर राख हो गया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील रिंकू पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि घर में आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद वह परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने के दौरान चना ढोल वाला अपने घर में मौजूद थे और वह पैरालाइज का मैरिज होने के कारण आग लगने के दौरान बाहर नहीं निकल सके। सुशील रिंकू ने बताया कि घर में उसकी बेटी व दामाद मौजूद थे लेकिन वह उस समय बाहर थे।
पटाखे की आवाजों के कारण लोगों को घर मे लगी आग का अंदाजा किसी को नहीं हुआ। आग का धुआं और उसकी लपटों का पता आस पास के लोगों को चला तो उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक व्यक्ति की मौत और घर का सारा सामान जलकर आपको हो चुका था। उन्होंने कहां कि वह जालंधर के डीसी से बातचीत कर परिवार को मुआवजा देने की बात कहेंगे ताकि परिवार की आर्थिक मदद हो सके। आग के दौरान व्यक्ति की हुई मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

