MansaPunjab News: WWE The Great Khali ने परविंदर झोटा के परिवार से...

Punjab News: WWE The Great Khali ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) ने पीड़ित परिवार के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। द ग्रेट खली ने परविंदर सिंह झोटा के पिता और परिवार से दुख सांझा किया। उन्होंने झोटा के पिता से कहा, “आप हौसला रखें, आपको डरने की ज़रूरत नहीं है। खली ने परविंदर झोटा के पिता से मिलकर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी और कहा कि पूरा पंजाब तथा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

बता दें कि आज परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हुआ। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस, सीबीआई की टीम और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात रहे। पंजाब पुलिस की दो गाड़ियां पोस्टमार्टम के दौरान पीजीआई में मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे उनका शव मानसा ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके पिता मानसा के एसएसपी के तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं।

इससे पहले सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चंडीगढ़ पीजीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शव ज्यादा दिनों तक फ्रीजर में रखने के कारण अंदर से पूरी तरह सख्त हो चुका है। शव का अंदरूनी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा। इसके बाद शव को हीट देकर शव के अंदरूनी हिस्से को थोड़ा ढीला करने के बाद पोस्टमार्टम किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल और CM Sukhu ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...

निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर, एक की मौत, देखें वीडियो

गाजियाबादः थाना मोदी नगर के सिकरी गांव में निर्माणाधीन...

BBMB मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, CM Sukhu को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर...

दीपावली पर बुजुर्गों के साथ खुशियों के पल बिताने पहुंचे

उपायुक्त आश्रय पुरोधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को दिए...

स्कूटी खड़ी करते हुआ हादसा, 2 सैकेंड में थम गई वकील की सांसे, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना में एक वकील की कार्डियक अटैक से मौत हो गई। महज दो सेकेंड के...

राज्यपाल और CM Sukhu ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।...

निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर, एक की मौत, देखें वीडियो

गाजियाबादः थाना मोदी नगर के सिकरी गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव...

BBMB मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, CM Sukhu को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हिमाचल प्रदेश के पक्ष में...