Unaदीपावली पर बुजुर्गों के साथ खुशियों के पल बिताने पहुंचे

दीपावली पर बुजुर्गों के साथ खुशियों के पल बिताने पहुंचे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उपायुक्त आश्रय पुरोधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को दिए उपहार

ऊना। दीपावली का पर्व अपनों के साथ खुशियां बांटने का अवसर है। इसी भावना के साथ उपायुक्त जतिन लाल अपनी माता कमलेश लाल, पत्नी डॉ. रेणु सहरावत और बेटे विहान के साथ चरतगढ़ स्थित वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र ‘आश्रय पुरोधा’ पहुंचे। उन्होंने वहां बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई, उन्हें उपहार भेंट किए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपायुक्त ने केंद्र के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश एरी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसका लाभ समाज को मिल रहा है।

सुरेश एरी ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उपायुक्त ने केंद्र प्रबंधन से कहा कि यहां आने वाले हर बुजुर्ग को परिवार के सदस्य जैसा अपनापन और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बुजुर्गों की सुख-सुविधाओं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र में ऐसा वातावरण हो, जहां उन्हें घर जैसा एहसास हो और बेहतर देखभाल मिल सके। इस अवसर पर केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष अमरीक सिंह, सचिव अश्वनी कलिआ, वित्त सचिव शम्मी जैन हाजिर हुए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल और CM Sukhu ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...

निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर, एक की मौत, देखें वीडियो

गाजियाबादः थाना मोदी नगर के सिकरी गांव में निर्माणाधीन...

BBMB मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, CM Sukhu को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर...

Punjab News: WWE The Great Khali ने परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा कत्ल केस में पूर्व WWE...

स्कूटी खड़ी करते हुआ हादसा, 2 सैकेंड में थम गई वकील की सांसे, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना में एक वकील की कार्डियक अटैक से मौत हो गई। महज दो सेकेंड के...

राज्यपाल और CM Sukhu ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।...

निर्माणाधीन मकान का गिरा लेंटर, एक की मौत, देखें वीडियो

गाजियाबादः थाना मोदी नगर के सिकरी गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव...

BBMB मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, CM Sukhu को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय से हिमाचल प्रदेश के पक्ष में...