Hocky Champion Trophy 2026
HaryanaHospital में दवा मांगने पर मारे थप्पड़, गला पकड़ कर घसीटा, भारी...

Hospital में दवा मांगने पर मारे थप्पड़, गला पकड़ कर घसीटा, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जींदः हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आए एक कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दर्द की दवा मांगने पर डॉक्टर और स्टाफ ने पहले उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब कपल ने इसका विरोध किया तो स्टाफ ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति युवक को थप्पड़ मारने के बाद उसका गला पकड़कर खींचता दिखाई दे रहा है। रोहतक रोड स्थित भगवान नगर निवासी टैक्सी ड्राइवर सन्नी ने बताया कि उसके भाई सतीश की तेरहवीं थी। बीमारी के कारण सतीश की मौत हुई थी।

वह फोटोग्राफर का काम करता था। तेरहवीं में मामा और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मामा से विवाद हो गया। सन्नी ने बताया कि विवाद बढ़ने पर मामा के बेटों ने घर आकर उसकी और उसकी पत्नी भावना की पिटाई कर दी। आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान उसकी पत्नी भावना को भी चोटें आईं। सन्नी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे वह और उसकी पत्नी इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। आरोप है कि करीब दो घंटे तक उन्हें उपचार नहीं मिला। दर्द बढ़ने पर उसने डॉक्टर से दवा देने को कहा, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

सन्नी का आरोप है कि इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने डॉक्टर के पास बार-बार जाने पर उसे धमकाया। उसने दवा देने या रेफर करने की बात कही तो गार्ड ने उस पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और उसे पीटा गया। सन्नी का आरोप है कि घटना के वक्त अस्पताल में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव नहीं किया। पिटाई के बाद ही पुलिसकर्मी उसके पास आए और मामले की जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टर से उसे दवा दिलवाई। वीडियो में दो अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। कपल ने डॉक्टर पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उधर, मामले में PMO डॉ. रघुबीर पूनिया ने कहा कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Rise And Fall Season 2 के विजेता बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये

मनोरंजन : अमेजॉन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रिएलिटी शो...

वन विभाग की टीम पर हमला, मारपीट और वर्दी फाड़ने का प्रयास, देखें वीडियो

बुलंदशहरः खुर्जा देहात क्षेत्र में अवैध लकड़ी के खिलाफ...

मेडिकल कॉलेज की कॉलोनी में DJ और आतिशबाजी से हंगामा, एक्शन में आए अधिकारी, देखें वीडियो

बिजनौरः महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की आवासीय...

BBMB एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाखड़ा ब्यास...

Jalandhar News: गुरु नानक नगर फायरिंग मामले में हुआ खुलासा, साहिल गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में 2 दिन पहले देर रात 2 मोटरसाइकिलों पर...

Rise And Fall Season 2 के विजेता बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये

मनोरंजन : अमेजॉन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल के सीजन -2' को अपना विनर मिल...

वन विभाग की टीम पर हमला, मारपीट और वर्दी फाड़ने का प्रयास, देखें वीडियो

बुलंदशहरः खुर्जा देहात क्षेत्र में अवैध लकड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला किए...

मेडिकल कॉलेज की कॉलोनी में DJ और आतिशबाजी से हंगामा, एक्शन में आए अधिकारी, देखें वीडियो

बिजनौरः महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की आवासीय कॉलोनी से देर रात डीजे और आतिशबाजी के साथ जश्न...