Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: गुरु नानक नगर फायरिंग मामले में हुआ खुलासा, साहिल गिरफ्तार,...

Jalandhar News: गुरु नानक नगर फायरिंग मामले में हुआ खुलासा, साहिल गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के नागरा के नजदीक गुरु नानक नगर में 2 दिन पहले देर रात 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 युवकों ने द्वार घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इस दौरान आरोपियों ने घर की छत पर मौजूद युवक को भी निशाना बनाते हुए फायर करने के आरोप लगे थे। यह आरोप पीड़ित साहिल द्वारा लगाए गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

मामले की जानकारी देत हुए एडीसीपी-1 मुख्तियार रॉय ने बताया कि गुरुनानक नगर फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस को गुमराह करने वाले साहिल गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना में फायरिंग करने वाले दो लोगों की पहचान हो गई है। एडीसीपी-1 ने कहा कि 4 दिसबंर की रात गुरु नानक नगर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची, जहां साहिल नाम का शख्स मिला।

उन्होंने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उन पर और उनकी कार पर गोलियां चलाईं। साहिल के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 1 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला नंबर 359/26 दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि कुछ दिन पहले साहिल और दूसरे पक्ष के बीच एक-दूसरे के परिवार की महिलाओं से फोन पर गलत तरीके से बात करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई है। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद हुआ था। ऐसे में साहिल द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया। इसी के कारण साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के 2 व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष...

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में...

LPU ने ग्लोबल रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, IIT-NIT को छोड़ा पीछे

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने क्यूएस वर्ल्ड...

प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

अमरोहाः मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में दीपावली के पावन...

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 2 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता...

जनसेवा और जनकल्याण हमारा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही उनका ध्येय है। संतों का आशीर्वाद...

LPU ने ग्लोबल रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, IIT-NIT को छोड़ा पीछे

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2027' में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की...

प्रसव के बाद विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

अमरोहाः मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसुता की मौत हो गई। मृतिका...