Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई का विरोध, जमकर चले पत्थर, गरमाया...

Jalandhar News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई का विरोध, जमकर चले पत्थर, गरमाया माहौल, 2 राउंडअप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगत सिंह कालोनी में अवैध बने खोखो पर नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान प्रवासी भड़क गए। जब जेसीबी के साथ कर्मी ने कार्रवाई करनी शुरू की, तभी प्रवासियों द्वारा ईंट-पत्थर बरसाकर विरोध शुरू कर दिया गया। इस दौरान इलाका निवासियों पर पर भी हमला किया गया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने भी जवाबी कार्रवाई में ईंट-पत्थर मारे। घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दी गई। जिसके बाद माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें खोखे का मालिक शामिल है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गुस्से में आए लोगों ने प्रवासी को काबू करके उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी देखने को मिली। प्रवासियों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रवासी महिला द्वारा पत्थरों से हमला किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इलाका निवासियों द्वारा भी विरोध में प्रवासियों पर पत्थर बरसाए जाते है। भारी विरोध के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी रही और अवैध बने खोखों को घटना स्थल से हटाया गया।

मामले की जानकारी थाना प्रभारी ने कहाकि नगर निगम की टीम द्वारा 2 खोखों को गिराने का काम किया गया। जिसके बाद प्रवासियों द्वारा इसका विरोध किया गया। वहीं पत्थर बरसाने पर थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसे में लोगों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का आरोप है कि ललित नामक प्रवासी की पत्नी सरकारी नौकरी यूपी में करती है। इस दौरान यहां पर कुछ प्रवासियों ने शुभम विहार में 2 घर पक्के बनाए हुए है और उन्हें किराये पर दिया हुआ है। वहीं खुद वह यहां पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर रह रहे है। इसी को लेकर आज प्रशासन को शिकायत देने पर कार्रवाई की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Cristiano Ronald ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 146 गोल के रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर और कप्तान...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Cristiano Ronald ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 146 गोल के रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 01.01.2027 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा पोर्टल (पी.एस.पी.) के तहत कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत...