जालंधर, ENS: थाना 5 के अधीन आते वेस्ट हलके में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात 2.30 बजे चोरों ने वरुण मेडिकल शॉप की दुकान में वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों द्वारा शटर को उखाड़ दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए अरुण ने कहाकि उन्हें 3 बजे सूचना मिली कि दुकान का शटर ऊपर किया हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
इस दौरान देखा कि चोरों द्वारा शटर को उखाड़ दिया गया। उन्होंने कहाकि पुलिस बयान दर्ज करके चली गई। उन्होंने कहा कि नशेड़ियों द्वारा लगातार मेडिकल दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले भी इलाके में कई बार चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। दुकानदार ने कहाकि सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस दौरान चोर दुकान से 20 से 25 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।
दुकानदार के अनुसार उनके द्वारा सुबह पेमेंट करनी थी। ऐसे में वह नगदी तिजौरी में रखी हुई थी, जोकि चोर लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर दुकानदार ने कहा कि हलके में रोजाना चोरी की वारदातें हो रही है। ऐसे में चोरी की वारदात को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा प्रशासन से चोरों पर नकेल कसकर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। लोगों का कहना हैकि त्यौहारी सीजन में रोजाना वारदातें हो रही है।
