Hocky Champion Trophy 2026
AmritsarPunjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 2 आधुनिक गन, 34 किलो हेरोइन बरामद,...

Punjab News: 2 हैंड ग्रेनेड, 2 आधुनिक गन, 34 किलो हेरोइन बरामद, 16 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान फायरिंग की 3 वारदातों को भी सुलझाने का दावा किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल, 2 आधुनिक उजी गन, 2 हैंड ग्रेनेड, 34 किलो हेरोइन और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेश में बैठे ये हैंडलर आरोपियों को अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे। इसके बाद इन हथियारों को आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर थाना घरिंडा, थाना ब्यास, थाना मेहता, थाना लोपोके और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को हथियार और हेरोइन कहां से मिलती थी और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पटाखों के गोदाम में धमाका, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर के बड़ली में पटाखों के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम अरदास में शामिल हुए Jazzy B, Amrinder Gill, R Nait, Happy Raikoti सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख...

Punjab News: सरकारी स्कूल में 14 लाख की लागत से आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, देखें वीडियो

अमृतसरः लछमन सर चौक स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में...