Hocky Champion Trophy 2026
JalandharMehrchand Polytechnic College ने पीएम श्री गर्वनमेंट हाई स्कूल के बच्चों के...

Mehrchand Polytechnic College ने पीएम श्री गर्वनमेंट हाई स्कूल के बच्चों के लिए रखी एक दिन की वर्कशॉप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा पीएम श्री गर्वनमेंट हाई स्कूल के बच्चों के लिए एक दिन की वर्कशॉप लगाई गई। यह वर्कशॉप प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के मार्गदर्शन और ई.सी.ई विभाग के प्रभारी इंजीनियर मनीष सचदेवा के निर्देशन में लगाया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को नई-नई आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरुक करना और उनमें व्यावहारिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना था। वर्कशॉप के तकनीकी सत्र की शुरुआत इंजीनियर मनीष सचदेवा और इंजीनियर गगनदीप, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर के द्वारा जानकारी से भरी हुई पॉवरपॉइंट प्रस्तुत करके किया गया।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रोनिक्स, रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स की मूलभूत अवधारणाओं और उनके प्रयोग के बारे में बताया। प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों को रोबोटिक्स और आईओटी से जुड़े लाइव प्रदर्शन और व्यावहारिक प्रयोग भी करवाए गए। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक मॉड्यूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन और डिजिटल मल्टीमीटर के इस्तेमाल से सर्किट की जांच करने की प्रक्रिया भी बताई गई।

इन सभी गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रोनिक मापन और परीक्षण की बुनियादी तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने इस सत्र में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और तकनीक की दुनिया को जानने के लिए गहरी रुचि भी जताई। उत्कर्ष भटनागर, प्रकाशदीप सिहं और सहजप्रीत सिंह ने अपनी मर्जी से विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करवाया और व्यावहारिक उपयोग को समझने में मदद की।

सेशन खत्म होने पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक जिज्ञासा, क्रिएटिविटी और तकनीकी कौशल के प्रति विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को नई तकनीकों के बारे में जानने और विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपनी रुचि को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस वर्कशॉप में प्रिंस मदान, इंजीनियर प्रीत कंवल, ई.स.ई विभाग की लेक्चरर मनिंदर कौर एवं नम्रता मौजूद रही।

उन्होंने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के लिए अपना जरुरी योगदान दिया। वर्कशॉप स्कूल के बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रही। इस दौरान उन्हें व्यावहारिक इलेक्ट्रोनिक्स, रोबोटिक्स और आईओटी तकनीकों से जुड़ी जानकारी और अनुभव मिला। इस पहल ने युवा विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा, नवाचार और वैज्ञानिक जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पटाखों के गोदाम में धमाका, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर के बड़ली में पटाखों के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम अरदास में शामिल हुए Jazzy B, Amrinder Gill, R Nait, Happy Raikoti सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख...

Punjab News: सरकारी स्कूल में 14 लाख की लागत से आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, देखें वीडियो

अमृतसरः लछमन सर चौक स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में...