Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: D-Mart के बाहर दिल्ली पुलिस की दबिश, भारी हंगामा, गाड़ी...

Jalandhar News: D-Mart के बाहर दिल्ली पुलिस की दबिश, भारी हंगामा, गाड़ी से शराब बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोषी फरार, दिल्ली नंबरी बाइक बरामद

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन स्थित प्रसिद्ध डी-मार्ट के बाहर देर रात दिल्ली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जा रही प्राइवेट गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से शराब की बोतल और दो गिलासों में भरी हुई शराब बरामद हुई। ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों की गाड़ी से शराब मिलना उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दिल्ली से आई एक पुलिस टीम ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचित किए छापेमारी की। जिसके बाद आरोपी को शॉपिंग के दौरान काबू कर लिया। इस दौरान आरोपियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर दोषी बाइक मौके पर छोडकर फरार हो गए। घटना के दौरान पुलिस ने दिल्ली नंबर की बाइक डीएल 11 पीजे 2192 बरामद कर ली है। हालांकि दिल्ली पुलिस द्वारा बाद में थाना 6 की पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद थाना 6 की पुलिस ने कहाकि उन्हें घटना संबंधी कोई सूचना नहीं मिली थी। हालांकि दिल्ली पुलिस से बातचीत के बाद थाना 6 की पुलिस ने भी उनका सहयोग किया।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की एक टीम किसी आपराधिक मामले में वांछित एक फरार आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए यहां पहुंची थी। लोकेशन डी-मार्ट के आसपास की मिलने पर दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी की। लेकिन आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने दोषी को काबू कर लिया और उसे वहां से जैसे ही ले जाने लगी, तभी वहां पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान दोषियों ने शोर मचाकर खुद को बेकसूर बताया। घटना स्थल पर हंगामा होने का फायदा उठाकर दोषी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

वहीं एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस महिला के साथ धक्केशाही के आरोप लगाए गए। घटना के दौरान बच्चे भी चिल्ला रहे थे। जिसके कारण लोगों द्वारा उनकी मदद की गई। वहीं पुलिस ने कहाकि दिल्ली रोहनी में हमला होने की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ट्रैप लगाकर जालंधर पहुंची थी। दरअसल, दिल्ली में किसी को चाकू मारकर दोषी जालंधर भागकर आ गया था। ऐसे में दिल्ली में दोषी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है। ऐसे में थाना 6 की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के आईओ से बात करके उनका पूरा सहयोग किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली...

Punjab News: बैंक में ग्राहक के 50 हजार लेकर नाबालिग फरार, देखें CCTV

बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में बैंक के अंदर...

झोटा हत्याकांडः बनी सहमति, परिवार को मिलेगा मुआवजा और नौकरी, देखें वीडियो

1200 लोगों पर एफआईआर दर्ज मानसाः परमिंदर सिंह झोटा को...

Hotel की 7वीं मंजिल की खिड़की से गिरकर महिला की मौत, देखें CCTV

ब्राजीलः ब्राजील की 26 वर्षीय एक महिला होटल की...

युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कारोबारी रंजिश की जताई आशंका

भुवनेश्वरः राजधानी भुवनेश्वर में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि...

Punjab News: बैंक में ग्राहक के 50 हजार लेकर नाबालिग फरार, देखें CCTV

बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में बैंक के अंदर ग्राहक की नगदी लेकर आरोपी फरार हो गया। इस घटना...

झोटा हत्याकांडः बनी सहमति, परिवार को मिलेगा मुआवजा और नौकरी, देखें वीडियो

1200 लोगों पर एफआईआर दर्ज मानसाः परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे संघर्ष के 23वें दिन...

Hotel की 7वीं मंजिल की खिड़की से गिरकर महिला की मौत, देखें CCTV

ब्राजीलः ब्राजील की 26 वर्षीय एक महिला होटल की सातवीं मंजिल की खिड़की के फ्रेम पर झुकी जो अचानक...