कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां, जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पत्क्ष के 4 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद गांव को चारों तरफ से घेर लिया। मौके से पुलिस टीम को मिली जानकारी के अनुसार 10 राउंड से अधिक बार फायरिंग की गई है। पुलिस ने बताया कि ये मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। दोनों पक्ष कई महिनों से प्रशसान और पुलिस में चक्कर काट रहे थे। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और इनके बीच खूनी संघर्ष हो गया।
वारदात में कठारा गांव के रहने वाले एक पक्ष ने फायरिंग की है और इसमें दूसरे पक्ष के दिनेश, महेश, सीबू और साहिल को गोली लगी है. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने एसीपी के नेतृत्व में आनन फानन में मौके पर भारी संख्या पुलिस फोर्स मौके पर रवाना कर दिया. पुलिस के मुताबिक अभी मामले की जांच चल रही है। अब तक की जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
