लुधियाना: गिल रोड पर खराब सड़क के कारम भीषण सड़क हादसे हो गया। इस हादसे में नौजवान की मौत हो गई। दरअसल, पीआरटीसी बस के टायर नीचे आने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक तो मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा कंडक्टर को काबू कर लिया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया। वहीं परिनजों द्वारा घटना को लेकर गिल रोड जाम करके रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। मृतक शिमलापुरी का रहने वाला है।
हादसे को लेकर जब इलाका निवासियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लुधियाना की गिल रोड सड़क बहुत खराब है, जिसके कारण वे पहले यहां हादसे हो चुके है। वहीं आज 2 घंटे पहले सड़क हादसा हो गया, जहां खराब सड़क के कारण बुलेट सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया और पीआरटीसी बस के टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीआरटीसी बस का ड्राइवर फिलहाल फरार है, जबकि कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।
वहीं बस कंडक्टर रूबल ने कहाकि 12.35 बजे यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान बस की रफ्तार धीरे थी, लेकिन रोड खराब होने के कारण बुलेट सवार की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। इस हादसे में नौजवान की मौत हो गई। उधर, बॉबी नामक व्यक्ति ने कहा कि बुलेट सवार गिल रोड से गुजर रहा था। इस दौरान सड़क खराब होने के कारण बुलेट सवार का सतुंलन बिगड़ गया और बस की चपेट में आने से नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि घटना की सूचना देने के एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
