Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: पटाखों से गोदाम में लगी आग, 15 झुग्गियां जलने की...

Punjab News: पटाखों से गोदाम में लगी आग, 15 झुग्गियां जलने की खबर, 3 से 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जस्सियां ​​रोड स्थित झुग्गियों में सोमवार देर रात पटाखों की चिंगारी से भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और करीब 15 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की चपेट में आने से तीन-चार लोग झुलस भी गये। इसी दौरान झुग्गियों में रखे एक के बाद एक 4 से 5 गैस सिलेंडर फट गए। सिलेंडरों में हुए धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे झुग्गियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी झुग्गियों तक पहुंचने के कारण आग लगी। पंजाब के लुधियान में जस्सियां ​​रोड पर पटाखों की चिंगारी से आग लग गई और 15 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इस दौरान सिलेंडर भी फटने लगे। 4 लोगों के झुलसने की खबर है। चूंकि झुग्गियां एक-दूसरे के करीब थीं, इसलिए आग तेजी से फैली और करीब 15 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती गई। इसी दौरान झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर फटने लगे। एक के बाद एक चार से पांच सिलेंडर फटने से स्थिति और भी भयावह हो गई। दूर तक धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकलकर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। हालांकि, लोगों का सामान जलकर राख हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है।...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव के गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह...

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।...