मोहालीः पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को 801 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मोहाली के विकास भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। सत्ता में आने के बाद से ही पंजाब सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की दिशा में लगातार काम कर रही।
सरकारी नौकरी सरकार की गारंटियों में से एक है। वर्ष 2022 से अब तक 71,777 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी हैं। 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 72,578 पहुंच गई। सरकार का दावा है कि बिना खर्ची-पर्ची और सिफारिश से नौकरियां दी जा रही हैं। यह भी दावा है कि अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठा है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से पंजाब के विकास के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को लूटने का काम किया है। उन्होेंने कहा कि सरकारें लोगों के कामकाज करने के लिए होती है। सीएम मान ने कहा कि अगर वह लोगों का पैसा लोगों में बांट रहे है तो क्या गलत कर रहे है।
